Logo

'The Princess Diaries 3' पर काम जारी, Anne Hathaway ने किया बड़ा खुलासा...

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: April 21st 2026 04:55 PM

'The Princess Diaries 3' पर काम जारी, Anne Hathaway ने किया बड़ा खुलासा...
'The Princess Diaries 3' पर काम जारी, Anne Hathaway ने किया बड़ा खुलासा...

वॉशिंगटन, अमरीका: ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ऐनी हैथवे (Anne Hathaway) ने पुष्टि की है कि 'The Princess Diaries 3' की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और वह मिया थर्मोपोलिस के किरदार में वापसी के लिए "100 प्रतिशत" तैयार हैं। Deadline के अनुसार, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हैथवे ने बताया कि वह और उनकी टीम इस प्रोजेक्ट को विकसित करने पर लगातार काम कर रहे हैं, हालांकि फिल्म को अभी आधिकारिक मंजूरी (ग्रीनलाइट) नहीं मिली है।

उन्होंने कहा, “हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं। 'The Devil Wears Prada 2' अचानक सामने आ गई और उसने हमारा फोकस बदल दिया।" उन्होंने बताया कि दोनों प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम करना मुश्किल हो गया था। देरी के बावजूद हैथवे ने स्पष्ट किया कि जेनोविया की कहानी उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश है कि अगली फिल्म Princess Diaries ही हो।" लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि अभी तक इसे आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है।

फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम जारी है- ऐनी हैथवे

ऐनी हैथवे ने कहा, "यह अभी ग्रीनलिट या कन्फर्म नहीं है, फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम जारी है।" दर्शकों की उत्सुकता को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, “हर कोई अगला भाग चाहता है,” और टीम इस समय स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने में जुटी है। इंडस्ट्री की अपेक्षाओं पर बात करते हुए हैथवे ने कहा, "अगर मैंने The Devil Wears Prada से कुछ सीखा है, तो वह यह है कि दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा होती हैं, और अगर आप कुछ बनाते हैं तो उसे बेहतरीन बनाना जरूरी है।"

Meg Cabot के उपन्यास पर आधारित थी फिल्म

मूल फिल्म 'The Princess Diaries' (2001), जिसे Garry Marshall ने निर्देशित किया था और जो Meg Cabot के उपन्यास पर आधारित थी, उसमें हैथवे ने मिया थर्मोपोलिस का किरदार निभाया था—एक साधारण स्कूली लड़की जो बाद में काल्पनिक राज्य जेनोविया की उत्तराधिकारी बनती है। इस फिल्म में Julie Andrews ने उनकी दादी क्वीन क्लैरिस रेनाल्डी का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और हैथवे के करियर की अहम शुरुआत बनी।

Adele Lim करेंगी तीसरे पार्ट का निर्देशन 

इसका सीक्वल 'The Princess Diaries 2: Royal Engagement' भी सफल रहा, जिसमें Chris Pine ने निकोलस डेवेरो का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक,  तीसरे पार्ट का निर्देशन Adele Lim करेंगी। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि जूली एंड्रयूज या क्रिस पाइन इस फिल्म में वापसी करेंगे या नहीं।

ताज़ा समाचार
बिना 'मेहरम' के 44 महिलाएं हज के लिए रवाना, कौसर जहां ने दी बधाई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...
बिना 'मेहरम' के 44 महिलाएं हज के लिए रवाना, कौसर जहां ने दी बधाई, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...
'The Princess Diaries 3' पर काम जारी, Anne Hathaway ने किया बड़ा खुलासा...
'The Princess Diaries 3' पर काम जारी, Anne Hathaway ने किया बड़ा खुलासा...
लॉरेंस बिश्नोई पर डॉक्यूसीरीज़ से सियासत गरम, कांग्रेस नेता राजा वडिंग ने की हाईकोर्ट जाने की तैयारी...
लॉरेंस बिश्नोई पर डॉक्यूसीरीज़ से सियासत गरम, कांग्रेस नेता राजा वडिंग ने की हाईकोर्ट जाने की तैयारी...
वैश्विक रिपोर्ट्स में 'पाकिस्तान' आतंक का केंद्र, पहलगाम हमले ने बढ़ाया दबाव...
वैश्विक रिपोर्ट्स में 'पाकिस्तान' आतंक का केंद्र, पहलगाम हमले ने बढ़ाया दबाव...
कर्नाटक: "ED छापेमारी का कारण जानना ज़रूरी": विधायक के बेटों पर कार्रवाई को लेकर मंत्री ने उठाए सवाल...
कर्नाटक: "ED छापेमारी का कारण जानना ज़रूरी": विधायक के बेटों पर कार्रवाई को लेकर मंत्री ने उठाए सवाल...
श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 19 मछुआरे, अन्य साथियों की रिहाई के लिए PM मोदी से अपील...
श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 19 मछुआरे, अन्य साथियों की रिहाई के लिए PM मोदी से अपील...
“न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने देंगे”: ट्रंप की ईरान को दोटूक चेतावनी...
“न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने देंगे”: ट्रंप की ईरान को दोटूक चेतावनी...
पहलगाम हमले की बरसी से पहले आरिफ आजाकिया का पाकिस्तान पर तीखा हमला
पहलगाम हमले की बरसी से पहले आरिफ आजाकिया का पाकिस्तान पर तीखा हमला
पश्चिम बंगाल: CM योगी का TMC पर हमला, कहा- “राम भक्तों को दबाया, दुर्गा पूजा रोकी”
पश्चिम बंगाल: CM योगी का TMC पर हमला, कहा- “राम भक्तों को दबाया, दुर्गा पूजा रोकी”
आज रात 9 बजे: GTC News पर होगी CM नायाब सैनी से खास बातचीत, देखना ना भूलें...
आज रात 9 बजे: GTC News पर होगी CM नायाब सैनी से खास बातचीत, देखना ना भूलें...