Logo

'A Minecraft Movie 2' में हुई Kirsten Dunst की एंट्री, Alex के रोल में आएंगी नजर...

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: March 20th 2026 05:27 PM

'A Minecraft Movie 2' में हुई Kirsten Dunst की एंट्री, Alex के रोल में आएंगी नजर...
'A Minecraft Movie 2' में हुई Kirsten Dunst की एंट्री, Alex के रोल में आएंगी नजर...

वॉशिंगटन: हॉलीवुड अभिनेत्री किर्स्टन डंस्ट (Kirsten Dunst) ने आधिकारिक तौर पर ‘A Minecraft Movie 2’ में एंट्री ले ली है। वह इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में Alex का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस खबर की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की और इसे “सपना सच होने जैसा” बताया।

Alex का किरदार पहली फिल्म ‘A Minecraft Movie’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाया गया था। उस समय इस किरदार को Kate McKinnon ने अपनी आवाज दी थी। अब सीक्वल में इस किरदार को किर्स्टन डंस्ट निभाती नजर आएंगी।

पहली फिल्म रही बड़ी हिट

‘A Minecraft Movie’ अप्रैल 2025 में रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में लगभग 1 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। यह फिल्म लोकप्रिय वीडियो गेम Minecraft पर आधारित है, जिसकी वैश्विक फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। सीक्वल में Jason Momoa, Jack Black और Danielle Brooks जैसे कलाकार भी वापसी करेंगे।

डायरेक्टर और रिलीज डेट

फिल्म का निर्देशन एक बार फिर Jared Hess करेंगे, जबकि इसकी स्क्रिप्ट जेरेड हेस और क्रिस गैलेटा ने मिलकर लिखी है। ‘A Minecraft Movie 2’ 23 जुलाई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

डंस्ट का सपना हुआ पूरा

किर्स्टन डंस्ट ने पहले ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। उन्होंने बताया था कि उनके बच्चों को यह फिल्म बेहद पसंद है और वह खुद भी किसी बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहती थीं। अब इस फिल्म के जरिए उनका यह सपना पूरा हो गया है।