वॉशिंगटन, अमरीका: एक बड़े करियर माइलस्टोन के साथ ही गायक Zayn Malik ने खुलासा किया कि उनके नए एल्बम Konnakol के रिलीज़ होने वाले दिन ही उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह एक स्वास्थ्य समस्या के बाद अब वो “अप्रत्याशित रूप से ठीक हो रहे हैं।”
पॉप स्टार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जिसमें वह अस्पताल के गाउन में मॉनिटर और IV से जुड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस को संबोधित करते हुए लिखा,
“मेरे फैंस के लिए — हमेशा की तरह आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।” उन्होंने आगे लिखा, “यह एक लंबा हफ्ता रहा है और मैं अभी भी अप्रत्याशित रूप से रिकवर कर रहा हूं। दुख है कि इस हफ्ते आप सभी से मिल नहीं पाऊंगा। मैं आज जिस जगह पर हूं, उसमें आप सभी का बहुत बड़ा योगदान है और आपकी समझदारी के लिए मैं आभारी हूं।”
अस्पताल के पूरे स्टाफ का धन्यवाद किया
Zayn Malik ने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों, कार्डियोलॉजिस्ट और पूरे स्टाफ का भी धन्यवाद करते हुए उन्हें “लेजेंड्स” कहा। यह स्वास्थ्य अपडेट उनके नए एल्बम ‘Konnakol’ के रिलीज़ के कुछ ही घंटों बाद सामने आया। यह एल्बम 2015 में One Direction छोड़ने के बाद उनका पांचवां स्टूडियो एल्बम है और 2024 के Room Under the Stairs के बाद पहला प्रोजेक्ट है।

पिछले चारों एल्बम Billboard 200 में शामिल हुए
इस साल की शुरुआत में, Zayn Malik ने Call Her Daddy पर अपने सोलो करियर के बारे में बात करते हुए कहा, “अब पांच सोलो एल्बम हो गए हैं—पहला एल्बम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित था और लोगों ने उसे पसंद किया। मुझे अपने म्यूजिक के जरिए खुद को समझने और अपने विकास पर गर्व है।” उनके पिछले चारों एल्बम Billboard 200 में शामिल हुए हैं, जिनमें 2016 का डेब्यू एल्बम Mind of Mine नंबर 1 पर पहुंचा था। फिलहाल उनकी सेहत के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।