हैदराबाद, तेलंगाना: सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार अपनी गर्भावस्था की पुष्टि कर दी है। हैदराबाद में अपनी हालिया फिल्म मां इंटी बंगारम के 'थैंक यू मीट' कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह खुशखबरी साझा की और साथ ही मातृत्व अवकाश (मैटरनिटी ब्रेक) लेने की घोषणा भी की। सामंथा और उनके पति, फिल्म निर्माता राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में सामंथा ने कहा, "सॉरी दोस्तों, एक छोटा सा ब्रेक और फिर मैं वापस आ जाऊंगी। अब मुझे मैटरनिटी लीव लेनी होगी, लेकिन मैं बहुत खुश हूं।" सामंथा और राज निदिमोरू ने वर्ष 2025 में विवाह किया था। यह दोनों की दूसरी शादी है। इससे पहले सामंथा की शादी अभिनेता नागा चैतन्य से 2017 में हुई थी, जो 2021 में समाप्त हो गई थी।
'फिल्म की कहानी नायिका प्रधान है'
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पारंपरिक परिवार में नई बहू बनकर आती है। परिवार को उसकी असली पहचान और उसके अतीत के रहस्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती। परिस्थितियां उसे उन लोगों की रक्षा करने के लिए मजबूर करती हैं, जो उस पर पूरी तरह भरोसा भी नहीं करते।
'Maa Inti Bangaaram' को मिला शानदार ओपनिंग डे रिस्पॉन्स, अभिनेत्री और निर्माता दोनों भूमिकाओं में सफल रहीं सामंथा...#SamanthaRuthPrabhu #MaaIntiBangaaram #BoxOffice #IndianCinema #WomenLedFilms #SouthCinema #GTCnews #GTCbharathttps://t.co/hZILzl9BeG
— GTC NEWS (@gtcnewsonline) June 20, 2026
फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है
फिल्म के बारे में सामंथा ने पहले कहा था कि यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसकी ताकत उसकी संवेदनशीलता और साहस दोनों से आती है। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ निर्माता के रूप में भी काम किया है, जिसे उन्होंने बेहद संतोषजनक अनुभव बताया। फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है, जबकि इसका निर्माण राज निदिमोरू, सामंथा रुथ प्रभु और हिमांक दुव्वुरु ने किया है।
Add GTC Bharat on Google