नई दिल्ली, भारत: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'अभद्र भाषा' का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां 'अहंकार और अज्ञानता' को दर्शाती हैं।
एक्स पर पोस्ट करते हुए रिजिजू ने कहा, "कांग्रेस और टीएमसी के नेताओं ने पीएम मोदी जी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। वे सोचते हैं कि प्रधानमंत्री को गाली देकर वे लोकप्रिय हो जाएंगे, लेकिन यह उनके अहंकार और अज्ञानता को दिखाता है। मैंने देखा है कि कांग्रेस के 7-8 नेताओं में बुनियादी शिष्टाचार तक नहीं है। देश को मोदी जी पर भरोसा है।"
पीएम मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में फैली हुई है- रिजिजू
इसके साथ ही उन्होंने 28 अप्रैल को मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू का एक हिस्सा भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में फैली हुई है। जो भी मोदी जी को निशाना बनाएगा, उसका राजनीतिक ग्राफ गिरता जाएगा। लोग उन नेताओं को पसंद नहीं करते जो मोदी जी का अपमान करते हैं।
The Congress, and TMC leaders have used foul languages against PM Modi Ji. They think that abusing PM would make them popular not realizing that it smacks of arrogance & ignorance !I've observed, 7-8 Congress leaders don't even have basic manners. The nation trust Modi Ji. https://t.co/AMS7H8P8cX
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 5, 2026
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 206 सीटें जीतीं
रिजिजू का यह बयान हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के मजबूत प्रदर्शन के बीच आया है, जिसमें पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक जीत भी शामिल है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने 206 सीटें जीतीं, जो पिछली बार की 77 सीटों से काफी अधिक है।
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम वैश्विक अस्थिरता के बीच लोगों की स्थिरता की चाह को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा, “जब लोग वोट डाल रहे थे, तब दुनिया भर में कई घटनाएं हो रही थीं। युद्ध जैसे हालात और अस्थिरता का माहौल था, लेकिन भारत के लोगों ने स्थिरता के लिए मतदान किया।”
"पहली बार चुनावी हिंसा में एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई"
रिजिजू ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदर्भ में उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव पर भी जोर दिया। पहली बार चुनावी हिंसा में एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई... यह डर नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीत थी।
प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा, “ध्यान बदलाव पर होना चाहिए, बदले पर नहीं... आइए इस हिंसा के अंतहीन चक्र को खत्म करें।” पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन राज्य की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जहां पहले कांग्रेस, वाम दलों और बाद में टीएमसी का दबदबा रहा है।