मुंबई: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के पति और फिल्म निर्माता जयंत मुखर्जी का निधन हो गया है। उन्होंने 12 नवंबर को मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
जयंत मुखर्जी के निधन की पुष्टि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में की। जयंत मुखर्जी फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ संगीत से भी जुड़े हुए थे।
महान संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे जयंत मुखर्जी
जयंत मुखर्जी महान संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे। उनका परिवार भारतीय सिनेमा में संगीत और अभिनय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। जयंत मुखर्जी ने फिल्म निर्माता के रूप में कई फिल्मों से जुड़कर अपनी पहचान बनाई। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'मजाक' (1975) और 'दो लड़के दोनों कड़के' (1979) शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'बीवी और मकान' (1966) में पार्श्वगायक के रूप में भी अपनी आवाज दी थी।
ज्येष्ठ चित्रपट निर्माते जयंत मुखर्जी यांचं काल मुंबईत वार्धक्यानं निधन झालं.
मजाक़, दो लडके दोनों कडकेया चित्रपटांची निर्मिती त्यांनी केली होती. तसंच तलाश या दूरचित्रवाहिनी मालिकेची निर्मिती त्यांनी केली होती.
प्रसिद्ध संगीतकार हेमंतकुमार यांचे ते पुत्र होते, तर ज्येष्ठ अभिनेत्री मौशुमी चॅटर्जी यांचे ते पती होते.
#JayantMukherjee #FilmProducer #IndianCinema #FilmIndustry
— AIR News Mumbai, आकाशवाणी मुंबई (@airnews_mumbai) November 13, 2026
टीवी सीरियल 'तलाश' से भी जुड़े थे जयंत
जयंत मुखर्जी ने फिल्मों के अलावा टेलीविजन की दुनिया में भी काम किया था। उन्होंने वर्ष 1992 में प्रसारित हुए टीवी धारावाहिक 'तलाश' का निर्माण किया था। इस धारावाहिक का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था, जबकि इसमें मौसमी चटर्जी ने अभिनय किया था।
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर जयंत मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख जताया। संगठन ने उन्हें फिल्म निर्माता और संगीतकार के रूप में याद करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
AICWA TRIBUTE
Film Producer and Composer Jayanta Mukherjee Passes Away
The All Indian Cine Workers Association (AICWA) is deeply saddened by the demise of film producer and composer Jayanta Mukherjee, who passed away on 12 November at his residence in Mumbai. There is an atmosphere of shock across the Indian film industry.
Jayanta Mukherjee was the son of the legendary musician Hemant Kumar and the husband of veteran actress Moushumi Chatterjee. He was part of a family that has given Indian cinema some of its most memorable music and performances.
As a producer, he gave the industry films such as Mazaaq (1975) and Do Ladke Dono Kadke (1979). He also produced the television series Talaash (1992), which Hrishikesh Mukherjee directed and in which Moushumi Chatterjee acted. He also worked in music, and he lent his voice as a playback singer in Biwi Aur Makan (1966).
His contribution to Indian cinema will not be forgotten. The film industry will always remember him and his work. With his passing, an era has come to an end.
AICWA prays that God grants peace to his soul and gives strength and courage to Moushumi Chatterjee, his daughter and the entire family in this hour of grief.
AICWA pays heartfelt tribute. 🙏
| #AICWA | #JayantaMukherjee |
| @ANI | @PTI_News | @ians_india |
— All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) November 13, 2026
फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त किया
एसोसिएशन ने अपने शोक संदेश में मौसमी चटर्जी, उनकी बेटी और पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। संगठन ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने की प्रार्थना की। जयंत मुखर्जी के निधन से मौसमी चटर्जी और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Add GTC Bharat on Google