नागोया, जापान: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन (Elavenil Valarivan) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का पदक अभियान शुरू किया। उनके प्रदर्शन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। एलावेनिल ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल में 252.4 अंक के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। जापान की ताइची हिनाता ने 253.0 अंक के साथ गोल्ड जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की बन ह्यो-जिन ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
एलावेनिल के लिए यह दिन खास रहा, क्योंकि इससे पहले उन्होंने सोनम मस्कर और विदर्सा के. विनोद के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल जीता था। भारतीय टीम ने कुल 1,898 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रही। चीन ने 1,904.2 अंकों के साथ गोल्ड जीता, जबकि जापान 1,897.1 अंकों के साथ ब्रॉन्ज पर रहा। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला पदक भी था।
🥈𝐀𝐧𝐨𝐭𝐡𝐞𝐫 𝐬𝐢𝐥𝐯𝐞𝐫 𝐟𝐨𝐫 𝐄𝐥𝐚𝐯𝐞𝐧𝐢𝐥 𝐕𝐚𝐥𝐚𝐫𝐢𝐯𝐚𝐧!She shoots 252.4 to finish 2nd in the Women's 10m Air Rifle individual final, India's second silver of the day at #AsianGames2026. 🇮🇳#Cheer4Bharat #AichiNagoya2026 #TeamIndia pic.twitter.com/Lq0gOqoP3A
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 20, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एलावेनिल वलारिवन को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने उनके प्रदर्शन को देश के लिए सम्मान की बात बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने इससे पहले एलावेनिल, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद की टीम को भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी थी।
Heartiest congratulations to Elavenil Valarivan, Vidarsa K Vinod and Sonam Uttam Maskar on winning Silver Medal in the Women’s 10m Air Rifle Team event at the Asian Games 2026. Your commendable achievement has opened India’s medal account at the Games and brings immense pride to…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 20, 2026
PM मोदी ने भी की भारतीय निशानेबाजों की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलावेनिल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय निशानेबाज देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने खास तौर पर इस बात का उल्लेख किया कि एलावेनिल ने एक ही दिन में अपना दूसरा पदक जीता। प्रधानमंत्री ने सोनम मस्कर, एलावेनिल वलारिवन और विदर्सा के. विनोद को टीम सिल्वर के लिए भी बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता आने वाले समय में कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।
Prime Minister Narendra Modi extends best wishes to Indian contingent for #AsianGames https://t.co/Nc4XtcpVE6
— PIB India (@PIB_India) September 20, 2026
एशियन गेम्स में भारत की अच्छी शुरुआत
शूटिंग के अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने अन्य स्पर्धाओं में भी दमदार शुरुआत की है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 13-1 से और महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। टेबल टेनिस में भारतीय टीमों ने इंडोनेशिया और सिंगापुर के खिलाफ जीत दर्ज की, जबकि महिला बैडमिंटन टीम ने कजाकिस्तान को 3-0 से हराया। इसके अलावा MMA में सुचिका तारियाल ने पदक पक्का किया है।
बीजेपी नेता मंजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर एलावेनिल वलारिवन को बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्होंने एशियाई मंच पर शानदार प्रदर्शन, इलावेनिल के लिए आगे भी ऐसी ही सफलता और कई और उपलब्धियों की कामना की है।
Another Silver for Bharat! Heartiest congratulations to Elavenil Valarivan on securing Silver Medal in the Women’s 10m Air Rifle Individual event at the #AsianGames2026.A brilliant performance on the Asian stage. Wishing Elavenil continued success & many more laurels ahead!… pic.twitter.com/5pEHmJzc4G
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) September 20, 2026
Add GTC Bharat on Google