लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इस बाबत लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा, "हम सभी उनके मार्गदर्शन, निर्देशों और सलाह का पालन करेंगे।" नितिन नवीन 4 और 5 जुलाई को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। प्रदेश बीजेपी की नई टीम के गठन के बाद यह उनका पहला उत्तर प्रदेश दौरा है।

इस दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और संगठन के विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इसके अलावा वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। अगले वर्ष प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का उद्देश्य संगठन को और मजबूत करना, नई प्रदेश इकाई को दिशा देना और चुनावी रणनीति को धार देना है।

6 और 7 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर जाएंगे

अपने दौरे के दौरान नितिन नबीन शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे, जहां वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश दौरे के बाद नितिन नबीन 6 और 7 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर भी जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा होगा। 6 जुलाई को वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

इसके बाद वे कार्यकर्ता सम्मेलन-सह-जनसभा को संबोधित करेंगे और पार्टी की कोर ग्रुप बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। 7 जुलाई को वे युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत करेंगे। साथ ही पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें कर संगठनात्मक गतिविधियों, आपसी समन्वय और क्षेत्र में पार्टी के रोडमैप पर चर्चा करेंगे। बीजेपी का कहना है कि इन दौरों का उद्देश्य उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में संगठन को और मजबूत करना तथा पार्टी नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।