रायबरेली, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप पहली बार मई 2026 में मॉडर्न कोच फैक्ट्री (MCF), रायबरेली में वंदे भारत ट्रेन सेट का पूरा रोलआउट हुआ है। उन्होंने इसे रायबरेली के लिए गौरव का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन सेट के पूर्ण रोलआउट के बाद रायबरेली का नाम अब केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गर्व के साथ लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक रेल निर्माण और तकनीकी क्षमता के क्षेत्र में रायबरेली ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

प्रधानमंत्री मोदी के विजन का जिक्र

सीएम योगी ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आधुनिक भारत के विजन से जोड़ते हुए कहा कि देश में रेलवे और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है। मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में वंदे भारत ट्रेन सेट का पूरा निर्माण और रोलआउट क्षेत्र के औद्योगिक विकास और रोजगार की संभावनाओं के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।