लखनऊ: जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 50 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट दिए गए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में आए युवाओं ने कानून-व्यवस्था, शिक्षा, चिकित्सा और डिजिटल सुविधाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं की खुलकर तारीफ की।
रात 12 बजे भी बिना डर घूम रहीं बेटियां, डायल-112 और कानून-व्यवस्था पर छात्रा का भरोसा:
लखनऊ के एसजीपीजीआई में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहीं सौम्या मौर्य का कहना है कि योगी सरकार में बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि रात 11-12 बजे भी कहीं आने-जाने में अब डर नहीं लगता। डायल-112 की वजह से किसी भी समय पुलिस से मदद मिल जाती है। सौम्या ने कहा कि शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में सरकार बेहतरीन काम कर रही है। उनके मुताबिक माफियाओं पर बुलडोजर की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ है, और इससे आम लोगों को राहत मिली है।
मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से युवाओं को मिल रहे नए मौके:
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. सिमरन गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के संबोधन से उन्हें तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई से लेकर मरीजों के इलाज तक, हर जगह तकनीक की बड़ी भूमिका है। डॉ. सिमरन के अनुसार योगी सरकार में मेडिकल सीटें बढ़ी हैं और सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का दायरा भी बढ़ा है, जिससे युवा डॉक्टरों के लिए मौके बढ़े हैं। वहीं लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज के छात्र मो. आसिम जफर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में भी बदलाव आया है।
डिजिटल सुविधाओं के लिए युवाओं ने सरकार का जताया आभार:
आजमगढ़ के रहने वाले आदित्य यादव लखनऊ पॉलिटेक्निक से साइबर सिक्योरिटी का कोर्स कर रहे हैं। उनका कहना है कि एआई और साइबर सुरक्षा के इस दौर में टैबलेट उनकी पढ़ाई में काफी काम आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का जोर डिजिटल सेवाओं पर है, इसलिए लोगों को घर बैठे सुविधाएं मिल रही हैं। पीजीआई से बीएससी नर्सिंग कर रहीं खुशी शर्मा ने भी कहा कि टैबलेट मिलने से पढ़ाई में बड़ी मदद होगी। प्रियम सिंह ने इसे युवाओं के विकास की दिशा में योगी सरकार का एक अहम कदम बताया।
Add GTC Bharat on Google