तारातला, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम के शेड ढहने की घटना में जान गंवाने वाले आठ लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, हादसे में घायल हुए 20 लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
PMO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा, "कल कोलकाता में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। राज्य सरकार प्रभावित लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।"
The mishap in Kolkata yesterday is saddening. An ex-gratia of Rs. 2 lakh each will be given from PMNRF to the next of kin of those who lost their lives in the mishap. The injured would be given Rs. 50,000. The state government is working round the clock to ensure that those…
— PMO India (@PMOIndia) June 25, 2026
मृतकों की संख्या 8, घायलों की संख्या 20
कोलकाता पुलिस के अनुसार, इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। सभी आठ लोगों को SSKM अस्पताल में मृत घोषित किया गया। वहीं, 20 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 12:07 बजे हुआ था। दुर्घटना स्थल पर भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) द्वारा राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की घायलों से मुलाक़ात
इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि 20 घायलों में से 18 की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस मामले में भवन निर्माण पर्यवेक्षक (बिल्डिंग सुपरवाइजर) और दो श्रमिक आपूर्तिकर्ताओं (लेबर सप्लायर्स) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
हादसे की जांच के लिए बंगाल सरकार ने की SIT गठित
हादसे की जांच के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, SIT का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त जॉयसूर्य मुखर्जी करेंगे। टीम में निरीक्षक देबासिस दत्ता, निरीक्षक हीरक दलपति, निरीक्षक सरफराज अहमद, उप-निरीक्षक मानस भट्टाचार्य और कुशल मंडल शामिल हैं।
Add GTC Bharat on Google