मुंबई, महाराष्ट्र: रियलिटी शो ‘Rise And Fall’ के पहले सीजन के रनर-अप रहे आरुष भोला ने शो के नतीजे को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर शो की निष्पक्षता पर चर्चा छेड़ दी है। आरुष ने फराह खान के साथ बातचीत के दौरान शो को कथित तौर पर ‘biased show’ बताया। फराह खान हाल ही में अपने यूट्यूब फूड व्लॉग के लिए आरुष भोला और लैला (वरुण यादव) से मिलने पहुंची थीं। 

बातचीत के दौरान फराह ने आरुष से पूछा कि क्या वह शो के अंत तक पहुंचे थे। आरुष ने जवाब दिया, "मैं रनर-अप था।" इसके बाद फराह ने उनसे पूछा कि शो का विजेता कैसे तय किया गया। इस पर आरुष ने कहा, "अंत में वही इंटरनल वोटिंग कर दी।" इसके बाद हंसते हुए उन्होंने कहा, "Biased show, आपको पता ही है।" आरुष की इस टिप्पणी पर फराह खान ने हंसते हुए तुरंत असहमति जताई और कहा, "No, no, no." सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बातचीत के इस वीडियो को साझा किया है।

शो के दौरान अशनीर ग्रोवर से भी हुई थी बहस

आरुष भोला ‘Rise And Fall’ के उन प्रतियोगियों में शामिल थे, जो शो के अंतिम चरण तक पहुंचे थे। शो के दौरान उनकी होस्ट अशनीर ग्रोवर के साथ कई मुद्दों पर असहमति और बहस भी देखने को मिली थी। पहले सीजन में शो की कहानी शक्ति, रणनीति और बदलती सत्ता के इर्द-गिर्द घूमती रही। प्रतियोगियों को दो समूहों में बांटा गया था—‘Rulers’ और ‘Workers’। ‘Rulers’ के पास अधिक सुविधाएं और निर्णय लेने की शक्ति थी, जबकि ‘Workers’ को कठिन परिस्थितियों में टास्क पूरे करने होते थे।

Arjun Bijlani बने थे विजेता

‘Rise & Fall’ के पहले सीजन का खिताब अर्जुन बिजलानी ने अपने नाम किया था, जबकि आरुष भोला रनर-अप रहे थे। अब फराह खान के साथ बातचीत में आरुष की ‘Biased show’ वाली टिप्पणी ने शो के प्रशंसकों के बीच फिर से चर्चा शुरू कर दी है। हालांकि, यह टिप्पणी उन्होंने बातचीत के दौरान मजाकिया अंदाज में की थी और शो के निर्माताओं की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ‘Rise & Fall’ का पहला सीजन Prime Video पर स्ट्रीम किया जा सकता है।