मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर हॉरर शैली में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी नई म्यूजिकल-हॉरर फिल्म रूह का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, जो वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की जाएगी। हॉरर और संगीत के अनोखे मेल के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देने का दावा करती है।
फिल्म का निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं, जो प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज ब्रीद के निर्माता और निर्देशक रह चुके हैं। 'रूह' में आधुनिक हॉरर, संगीत और भावनाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा।
मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखी है कहानी
फिल्म की कहानी मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने लिखी है। विशाल कपूर इससे पहले लपाछपी और छोरी जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। फिल्म का निर्माण विक्रम खाखर और सनी खन्ना की प्रोडक्शन कंपनी के तहत किया जा रहा है।
फिल्म 'रूह' से मैं तुरंत जुड़ गया- इमरान हाशमी
फिल्म को लेकर इमरान हाशमी ने कहा, "रूह से मैं तुरंत जुड़ गया क्योंकि इसमें आधुनिक हॉरर, भावनाएं और संगीत बेहद प्रभावशाली तरीके से एक साथ आते हैं। यह वह शैली है जिससे दर्शक मुझे लंबे समय से जोड़ते हैं। मयंक शर्मा जिस दुनिया का निर्माण कर रहे हैं, वह बेहद गहन, भावनात्मक और सिनेमाई है।"
You won’t see it coming.You will feel it forever.#VickedFilms Presents #ROOHReleasing in 2027 In Hindi, Tamil and Telugu.🔗 https://t.co/P4Ywv7wqfeStarring @emraanhashmiDirected by @mayankvsharmaWritten by @vishalkapoor91 & @mayankvsharmaProduced by @vikramkhakhar…
— Emraan Hashmi (@emraanhashmi) June 23, 2026
'रूह' केवल डर की नहीं, बल्कि भावनात्मक फिल्म है- मयंक शर्मा
निर्देशक मयंक शर्मा ने कहा कि 'रूह' केवल डर पैदा करने वाली फिल्म नहीं होगी, बल्कि इसमें भावनात्मक परतें भी होंगी। उन्होंने कहा कि दर्शकों को एक अनोखा और यादगार हॉरर अनुभव देने की कोशिश की जा रही है।
'दर्शकों को पसंद आएगा फिल्म का संगीत'
निर्माताओं के अनुसार, 'रूह' पारंपरिक हॉरर फिल्मों से अलग होगी। इसमें भय, भावनाएं, संगीत और अलौकिक तत्वों का ऐसा मिश्रण देखने को मिलेगा जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखेगा। फिल्म का संगीत भी इसकी खासियत होगा। इमरान हाशमी की फिल्मों के लोकप्रिय संगीत को देखते हुए 'रूह' में भी दमदार साउंडट्रैक पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इमरान हाशमी कई हॉरर फिल्मों में नजर आ चुके हैं
गौरतलब है कि इमरान हाशमी इससे पहले राज: द मिस्ट्री कंटिन्यूज़, राज 3, एक थी डायन, राज रीबूट और डिब्बुक जैसी हॉरर फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'रूह' के साथ वह एक बार फिर अपने पसंदीदा और सफल जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं।
Add GTC Bharat on Google