GTC Network : GTC पंजाबी अपने दर्शकों के लिए लगातार नया और ताज़ा कंटेंट लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में आज से नया शो ‘Sweety Beauty Parlour’ शुरू हो रहा है, जिसका आनंद आप 30 मार्च, सोमवार शाम 6:30 बजे उठा सकते हैं।
इस शो में एक लड़की के सपनों की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पैरों पर खड़े होने के लिए कड़ी मेहनत करती है। उसका सपना अपना खुद का ब्यूटी पार्लर खोलने का है। इस सपने को पूरा करने के लिए उसे किन-किन मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, यह जानने के लिए यह शो जरूर देखें। यह शो सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना प्रसारित किया जाएगा। ड्रामा, मस्ती और खूबसूरती से भरपूर इस शो को देखना न भूलें।

अन्य नए शो भी होंगे शुरू
GTC पंजाबी का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन करना ही नहीं, बल्कि पंजाब के कोने-कोने में छिपे टैलेंट को सामने लाना भी है। इसी उद्देश्य के तहत नया शो ‘सुरताज ऑफ पंजाब’ भी शुरू किया जा रहा है।
इस शो के जरिए गायन के क्षेत्र में उभरते हुए प्रतिभाशाली कलाकारों को एक नया मंच दिया जाएगा। इसके लिए एंट्री प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी जानकारी और मनोरंजन से भरपूर नए-नए शो देखना चाहते हैं और ताज़ा खबरों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो GTC पंजाबी के साथ जुड़े रहें।