दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल: अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को एक दिन के दौरे पर सुंदरबन पहुंचे। सुबह उन्होंने गोसाबा के गड़खाली से नाव की यात्रा शुरू की। इस दौरान गोसाबा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक बिकर्ण नस्कर (Bikarna Naskar) भी उनके साथ मौजूद रहे। मिथुन शनिवार सुबह गड़खाली से नाव पर सवार होकर सुंदरबन के लिए रवाना हुए। उनके एक दिवसीय दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर भी लोगों की नजरें टिकी रहीं।
मिथुन चक्रवर्ती का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब वह हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। फिल्मी मोर्चे पर भी मिथुन चक्रवर्ती लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उन्हें सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2 (Jailer 2)’ में देखे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मई में मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने ‘जेलर 2’ के सेट से एक पर्दे के पीछे की तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में मिथुन चक्रवर्ती रजनीकांत के साथ नजर आए थे। इसके बाद फिल्म में मिथुन की भूमिका को लेकर प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज हो गई।
Basanti, West Bengal: Actor and BJP leader Mithun Chakraborty arrived in the Sundarbans and reached Gadkhali ferry ghat, accompanied by Gosaba MLA Bikarna Naskar pic.twitter.com/5ccD1IFSuW
— IANS (@ians_india) September 12, 2026
अप्रैल में पूरी हुई थी ‘जेलर 2’ की शूटिंग
रजनीकांत ने अप्रैल में ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली थी। फिल्म को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। मिथुन चक्रवर्ती के रजनीकांत के साथ नजर आने वाली तस्वीर ने इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। हालांकि, फिल्म में मिथुन की भूमिका को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

Add GTC Bharat on Google