Logo

दिग्गज अभिनेत्री नवनींद्रा बहल का 76 साल की उम्र में निधन, बेटे कनु बहल ने लिखा भावुक नोट...

By: GTC Bharat Desk  |  Edited By: Preeti Kamal  |  Updated at: March 17th 2026 02:41 PM

दिग्गज अभिनेत्री नवनींद्रा बहल का 76 साल की उम्र में निधन, बेटे कनु बहल ने लिखा भावुक नोट...
दिग्गज अभिनेत्री नवनींद्रा बहल का 76 साल की उम्र में निधन, बेटे कनु बहल ने लिखा भावुक नोट...

मुंबई, महाराष्ट्र: दिग्गज अभिनेत्री  नवनींद्रा बहल (Navnindra Behl) का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में कई वर्षों तक काम किया और अपने अभिनय से खास पहचान बनाई। इस दुखद खबर की जानकारी उनके बेटे और फिल्ममेकर कनु बहल (Kanu Behl) ने दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए एक भावुक नोट लिखा। अपने संदेश में उन्होंने मां को अपना “टाइटन” और “गाइड” बताया और कहा कि उन्होंने उनके जीवन को गहराई से प्रभावित किया।

उन्होंने लिखा, “मेरी टाइटन, मेरी आस्था, मेरा प्यार, मेरी मार्गदर्शक, मेरा दिल... अलविदा मां। जब तक आप मुझे फिर से जन्म नहीं देतीं। मेरी आंखें हमेशा आपकी उस मुस्कान, हंसी और गर्मजोशी को तलाशेंगी। आपने मेरी आत्मा को रोशन किया, इसके लिए धन्यवाद।”

नवनींद्रा बहल का करियर काफी लंबा और विविध रहा

खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप समेत कई हस्तियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी। नवनींद्रा बहल का करियर काफी लंबा और विविध रहा, वह माचिस (1996) में नजर आई थीं, जिसका निर्देशन गुलज़ार ने किया था। इसके अलावा उन्होंनेओए लकी! लकी ओए! और क्वीन जैसी चर्चित फिल्मों में भी काम किया। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने ‘द प्राइड’ और ‘द गुरु’ जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी अपनी पहचान बनाई।

टेलीविजन दर्शकों के बीच भी वह काफी लोकप्रिय थीं। उन्होंने नकुल मेहता के किरदार की दादी की भूमिका लोकप्रिय शो इश्कबाज़ और दिल बोले ओबेरॉय में निभाई थी। इसके अलावा वह ‘विजी’ और ‘सदा-ए-वादी’ जैसे अन्य टीवी शोज़ में भी नजर आई थीं।

ताज़ा समाचार
15 जून से शुरू होंगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें...
15 जून से शुरू होंगी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें...
"100 अरब डॉलर का नुकसान"— अमेरिका पर ईरान का दावा...
"100 अरब डॉलर का नुकसान"— अमेरिका पर ईरान का दावा...
मजदूर दिवस पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 15% मजदूरी बढ़ोतरी का ऐलान...
मजदूर दिवस पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 15% मजदूरी बढ़ोतरी का ऐलान...
'रसगुल्ला-दही भल्ला' विवाद पर कोर्ट का फैसला, शेखर सुमन-भारती सिंह के खिलाफ FIR रद्द...
'रसगुल्ला-दही भल्ला' विवाद पर कोर्ट का फैसला, शेखर सुमन-भारती सिंह के खिलाफ FIR रद्द...
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग पूरी, रत्नवेलु ने बताया "यादगार सफर"
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग पूरी, रत्नवेलु ने बताया "यादगार सफर"
एग्जिट पोल पर वाइको का बयान— “नतीजों का इंतजार करें, TVK दे सकती है सरप्राइज”
एग्जिट पोल पर वाइको का बयान— “नतीजों का इंतजार करें, TVK दे सकती है सरप्राइज”
जामिया विवाद ने पकड़ा सियासी रंग, छात्र संगठनों में टकराव...
जामिया विवाद ने पकड़ा सियासी रंग, छात्र संगठनों में टकराव...
एग्जिट पोल पर सियासी घमासान: BJP ने ममता पर लगाया “ड्रामा” का आरोप...
एग्जिट पोल पर सियासी घमासान: BJP ने ममता पर लगाया “ड्रामा” का आरोप...
"भय बिन होय न प्रीत": रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने क्यों दिया ये बयान, इस खबर में जानिए ...
"भय बिन होय न प्रीत": रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने क्यों दिया ये बयान, इस खबर में जानिए ...
सरवेश मिश्रा की याचिका पर HC सख्त, 4 मई को अगली सुनवाई
सरवेश मिश्रा की याचिका पर HC सख्त, 4 मई को अगली सुनवाई