चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा की राजनीति और विकास एजेंडे पर एक खास बातचीत आज रात 9 बजे GTC News पर प्रसारित की जाएगी, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखेंगे। इस विशेष बातचीत में मुख्यमंत्री सैनी से राज्य के विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।
उन्होंने पंजाब-हरियाणा का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह गुरुओं, महापुरुषों और क्रांतिकारियों की धरती है। पंजाब से हमारा वही रिश्ता है जो नाखून का ऊंगली से होता है। अगर पंजाब में कुछ भी ग़लत होता है तो उसका दु:ख हमें भी होता है। आज पंजाब की हालत बहुत खराब है, युवा नशाखोरी की चपेट में हैं। पंजाब को नंबर एक की पोजिशन में लाने के लिए सूबे में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजर सरकार होनी चाहिए। इसके आगे सीएम सैनी ने कहा कि हमारा गठबंधन तो जनता के साथ है और पार्टी कमल के फूल के निशान पर चुनाव लड़कर बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।
सीएम सैनी ने पहले भी जनता के मुद्दों को उठाया है
इससे पहले भी सीएम सैनी विभिन्न मंचों पर युवाओं को रोजगार देने, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर देने की बात कह चुके हैं। आज रात 9 बजे GTC News पर सीएम सैनी के साथ होने वाली खास बातचीत में यह भी देखने को मिलेगा कि सरकार आने वाले समय में किन नई योजनाओं और नीतियों पर काम कर रही है।
यह खास बातचीत कई मायनों में बेहद अहम
मुख्यमंत्री सैनी ने हाल के अपने बयानों में राज्य को विकास, निवेश और रोजगार के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की बात कही है, जिससे युवाओं और उद्यमियों को बड़े अवसर मिल सकें। सीएम के साथ होने वाली यह खास बातचीत कई मायनों में बेहद अहम है, क्योंकि इसमें विपक्ष पर सैनी के तीखे हमले और पंजाब में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर रणनीति की झलक भी देखने को मिल सकती है।
मुख्यमंत्री के साथ होने वाली यह खास बातचीत दर्शकों को वर्तमान राजनीति, सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं को समझने का मौका देगी। तो देखना न भूलें आज रात 9 बजे सिर्फ और सिर्फ GTC News पर।
Add GTC Bharat on Google