लुधियाना, पंजाब: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास न स्पष्ट नेतृत्व है, न स्पष्ट नीतियां और न ही स्पष्ट नीयत। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।
लुधियाना में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार बिना किसी रिश्वत और बिना किसी सिफारिश के गरीबों को रोजगार देने का काम कर रही है। संत कबीर दास ने हमें सही मार्ग दिखाया था और हमारी सरकार उसी मार्ग पर आगे बढ़ रही है। आज लुधियाना में आप सभी के बीच आना मेरे लिए गर्व की बात है।"
"आज कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है"
मुख्यमंत्री ने कहा, "कांग्रेस पार्टी आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। उसके पास न स्पष्ट नेतृत्व है, न स्पष्ट नीतियां और न ही स्पष्ट नीयत। जिन्होंने पंजाब का इस्तेमाल केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया, वही आज पंजाब का भविष्य संवारने की बातें कर रहे हैं। हमारी सरकार राष्ट्र को मजबूत करने के लिए काम कर रही है और यही रास्ता संत कबीर दास ने हमें दिखाया था।"
पंजाब को सियासी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करने वाले लोग, आज उसके भविष्य की चिंता कर रहे हैं.. pic.twitter.com/n7KnjYVPWI
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 28, 2026
मुख्यमंत्री ने तकनीक के अधिकतम उपयोग पर दिया ज़ोर
इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन व्यवस्था में दक्षता, जवाबदेही और तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया।
उन्होंने शनिवार को हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस एसोसिएट्स (सीएमजीजीए) और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, मानव संसाधन, जल प्रबंधन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव यशपाल यादव ने विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट, लंबित मामलों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
Add GTC Bharat on Google