पंचकूला, हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रेस वार्ता कर प्रदेशभर में चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी दी। अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन की ऐतिहासिक यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को होगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा, सुशासन, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की भावना को समर्पित रहेगा।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेशभर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें रक्तदान शिविर, ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा चित्र, सेवा स्मरण, आंगन का मिलन और ‘कहानी बदलाव की’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा सेतु, सेवा रंग, हैकाथॉन और Innovation Challenge जैसी गतिविधियां भी अभियान का हिस्सा होंगी।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पंचकूला में प्रेस वार्ता कर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की।“आगामी 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के शासन की ऐतिहासिक यात्रा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सेवा,…
— DPR Haryana (@DiprHaryana) September 11, 2026
17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ से समापन
मुख्यमंत्री के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ कार्यक्रम के साथ होगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा और सुशासन की भावना को समाज के व्यापक वर्गों तक पहुंचाना है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
CM सैनी ने प्रदेशवासियों से की भागीदारी की अपील
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों से सेवा संकल्प अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस अभियान को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा और इस दौरान प्रदेशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 12 व 13 सितंबर और 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इन तिथियों पर राज्य के सभी बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा पात्र मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए 12 व 13 सितंबर और 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा।इन तिथियों पर राज्य के सभी बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा…
— DPR Haryana (@DiprHaryana) September 11, 2026
हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग और IIT रोपड़ के बीच हुआ MoU
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुए MoU से प्रदेश में रोजगारपरक शिक्षा, नवाचार और युवाओं के कौशल विकास को नई गति मिलेगी। दोनों संस्थान मिलकर युवाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगे।
हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग और IIT रोपड़ के बीच हुआ MoUमुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में हुए इस MoU से प्रदेश में रोजगारपरक शिक्षा, नवाचार और युवाओं के कौशल विकास को नई गति मिलेगी। दोनों संस्थान मिलकर युवाओं के लिए कौशल विकास के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में कार्य… pic.twitter.com/FAktyXLzzR
— DPR Haryana (@DiprHaryana) September 11, 2026
Add GTC Bharat on Google