चंडीगढ़, हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘Haryana UK CETA: Trade Bridge—Unlocking Global Opportunities for Haryana’ कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि हरियाणा ने ‘गो ग्लोबल’ का दूरदर्शी विजन अपनाया है और भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) इस दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-यूके CETA से हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न एवं आभूषण और इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी। इससे राज्य के उद्योगों और निर्यातकों के लिए वैश्विक स्तर पर नए अवसर खुलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य के उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने और व्यापार के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से भी व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और वैश्विक साझेदारों के साथ सहयोग मजबूत करने का आश्वासन दिया गया।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने ‘Haryana UK CETA: Trade Bridge—Unlocking Global Opportunities for Haryana’ कार्यक्रम में शिरकत की। “हरियाणा ने ‘गो ग्लोबल’ का दूरदर्शी विजन अपनाया है और इंडिया-यूके CETA इस दिशा में एक मील का पत्थर है। इस ऐतिहासिक समझौते से टेक्सटाइल, फुटवियर,…
— DPR Haryana (@DiprHaryana) September 14, 2026
2030-31 तक ₹5 लाख करोड़ नए निवेश का लक्ष्य
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आगामी 1 नवंबर को अपनी स्थापना के गौरवशाली 60 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर के मद्देनजर राज्य में 5 से 7 अप्रैल 2027 तक ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2030-31 तक 5 लाख करोड़ रुपये का नया निवेश आकर्षित करने और 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
110 MOU से ₹1.10 लाख करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में लागू की गई 10 क्षेत्र-विशिष्ट नीतियों के शुभारंभ के पहले ही दिन 110 समझौता ज्ञापनों (MOU) पर हस्ताक्षर हुए। इन MOU के माध्यम से करीब 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता सामने आई है। उन्होंने कहा कि ये निवेश राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का निमंत्रण
मुख्यमंत्री ने सभी ग्रोथ पार्टनर्स को ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2026’ में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा वैश्विक साझेदारों के साथ आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘Haryana UK CETA: Trade Bridge’ कार्यक्रम के माध्यम से राज्य ने हरियाणा के उद्योगों, निर्यातकों और वैश्विक निवेशकों के बीच सहयोग की संभावनाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया।
Add GTC Bharat on Google