गुरुग्राम, हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में आयोजित एक कांवड़ शिविर का दौरा कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने कांवड़ शिविर में मौजूद शिवभक्तों और कांवड़ियों से संवाद किया तथा उनकी यात्रा से जुड़े अनुभव भी जाने। उन्होंने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व भी है।
आज गुरुग्राम में कांवड़ शिविर में पहुंचकर श्रद्धालु कांवड़ियों से आत्मीय भेंट की तथा उन्हें पावन सावन यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी।भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि उनकी कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे और हरियाणा में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली का वास हो।हर हर महादेव! pic.twitter.com/WUiFYvQXQH
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 7, 2026
श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लिया जायजा
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिविर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही भोजन, पेयजल, चिकित्सा, विश्राम और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने सेवा कार्यों में लगे स्वयंसेवकों, सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हजारों श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा भारतीय संस्कृति और सामाजिक सहयोग की उत्कृष्ट परंपरा को दर्शाती है।
सीएम ने यात्रा मार्गों पर यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से हरियाणा निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा करने तथा सामाजिक सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की।
Add GTC Bharat on Google