गुरुग्राम, हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित जेन-एच स्टार्टअप समिट–युवा उद्यमी चौपाल के दौरान दो बसों को हरी झंडी दिखाकर ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ना है। ‘युवा उद्यमी यात्रा’ के तहत दोनों बसें दिसंबर 2026 तक हरियाणा के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी। इस दौरान बसें कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई और कोचिंग संस्थानों तक पहुंचेंगी।
यात्रा के दौरान युवाओं को अपना स्टार्टअप शुरू करने से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी। उन्हें बिजनेस आइडिया को आगे बढ़ाने, स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया और उपलब्ध सरकारी सहायता के बारे में बताया जाएगा। इस अभियान के जरिए युवाओं को वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं, तकनीकी सहयोग और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसका मकसद युवाओं को केवल नौकरी तलाशने तक सीमित रखने के बजाय उन्हें रोजगार देने वाला उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।
‘युवा उद्यमी यात्रा’ का शुभारंभ!मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित जेन-एच स्टार्टअप समिट–युवा उद्यमी चौपाल के दौरान दो बसों को हरी झंडी दिखाकर ‘युवा उद्यमी यात्रा’ का शुभारंभ किया।‘युवा उद्यमी यात्रा’ के तहत दोनों बसें दिसंबर 2026 तक प्रदेश… pic.twitter.com/w3g3257Ogx
— DPR Haryana (@DiprHaryana) August 21, 2026
युवाओं को मिलेगा स्टार्टअप का व्यावहारिक मार्गदर्शन
‘युवा उद्यमी यात्रा’ के जरिए सरकार की कोशिश है कि स्टार्टअप से जुड़ी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी सीधे युवाओं तक पहुंचे। खासतौर पर छोटे शहरों और जिलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उद्यमिता के लिए जरूरी संसाधनों और अवसरों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस पहल से युवाओं को अपने नए विचारों को व्यवसाय में बदलने और उपलब्ध सरकारी एवं वित्तीय सहायता का लाभ उठाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Add GTC Bharat on Google