अगर आप चटपटा स्ट्रीट फूड पसंद करते हैं और घर पर कुछ नया बनाने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली की मशहूर **पालक पत्ता चाट** आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। कुरकुरे पालक के पत्ते, मीठा दही, खट्टी-मीठी इमली की चटनी और चाट मसालों का अनोखा मेल इस डिश को खास बनाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है।
पालक आयरन, फाइबर और कई जरूरी विटामिन का अच्छा स्रोत है। आमतौर पर लोग पालक की सब्जी या पकौड़े बनाकर खाते हैं, लेकिन पालक पत्ता चाट एक ऐसी डिश है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। गर्मियों और बारिश के मौसम में यह स्नैक चाय के साथ भी शानदार लगता है।
पालक पत्ता चाट के लिए सामग्री
पकोड़े के लिए:
- 10-12 ताजे पालक के पत्ते
- 1 कप बेसन
- 1 छोटी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 छोटी चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- आधा छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- पानी (घोल बनाने के लिए)
- तलने के लिए तेल
मीठे दही के लिए:
- 1 कप दही
- 3 बड़े चम्मच चीनी
- थोड़ा काला नमक
- स्वादानुसार साधारण नमक
इमली की चटनी के लिए:
1 कप इमली का गूदा4 बड़े चम्मच चीनी1 छोटा चम्मच काला नमकथोड़ा भुना जीरा पाउडरनमक स्वादानुसार1½ कप पानीकटे हुए अंगूरकटा हुआ केलाखरबूजे के बीजपुदीने की चटनी
बनाने की आसान विधि:
सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। अब एक बाउल में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, नमक, अदरक, हरी मिर्च और पानी मिलाकर गाढ़ा व चिकना घोल तैयार करें।
एक कड़ाही में तेल गर्म करें। पालक के प्रत्येक पत्ते को बेसन के घोल में डुबोकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। तैयार पकोड़ों को टिश्यू पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल अलग कर दें।
अब दही में चीनी, काला नमक और साधारण नमक मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें, ताकि दही हल्का और स्मूद हो जाए।
इमली की चटनी बनाने के लिए एक पैन में इमली का गूदा, चीनी, पानी, काला नमक और भुना जीरा डालकर 15 से 18 मिनट तक पकाएं। ठंडा होने के बाद इसमें कटे हुए अंगूर, केला और खरबूजे के बीज मिला दें।
ऐसे करें सर्व
सर्विंग प्लेट में सबसे पहले कुरकुरे पालक के पकोड़े रखें। इनके ऊपर मीठा दही, इमली की चटनी और पुदीने की चटनी डालें। आखिर में चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और चाहें तो थोड़ा अनार या सेव भी डाल सकते हैं।
यह कुरकुरी और चटपटी पालक पत्ता चाट स्वाद के साथ पोषण का भी बेहतरीन मेल है। अगर आप घर पर दिल्ली के स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।
Add GTC Bharat on Google