नई दिल्ली: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक बस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए। हादसा गुलर बाजार के पास उस समय हुआ, जब ऋषिकेश से जोशीमठ जा रही एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 17, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर शोक जताया। देहरादून में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बस ऋषिकेश से जोशीमठ की ओर जा रही थी, तभी गुलर घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में घायल सभी लोगों को एम्स ऋषिकेश और अन्य चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है। सरकार घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश भी दिए हैं।
#WATCH | Dehradun: On the Tehri Garhwal bus accident, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "A very tragic accident occurred this morning. A bus heading towards Joshimath from Rishikesh met with an accident near Gular Ghati; there are reports of casualties... I express my deepest condolences to the families of the deceased and pray to God to grant them a place at His feet. I also wish a speedy recovery to those who have been injured... All the injured have been brought to AIIMS in Rishikesh and other medical facilities... Everyone is working on this, and we will provide all possible assistance. This accident is extremely unfortunate, and I have ordered an investigation to determine the cause of the incident."
— ANI (@ANI) November 17, 2026
पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप के मुताबिक, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 'विश्वनाथ सेवा' की बस जोशीमठ जा रही थी। आईजी ने बताया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के दौरान घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन डेस्क भी स्थापित की गई है। इसके अलावा, पूरे घटनाक्रम की निगरानी और समन्वय के लिए सीओ रैंक के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
#WATCH | Rishikesh, Uttarakhand: Garhwal Range IG Rajiv Swaroop says, "A tragic incident occurred this morning. A bus—part of the 'Vishwanath Sewa' service—was en route to Joshimath when it met with an accident near Gular. Upon receiving the information, our police team immediately reached the site and commenced rescue operations. Tragically, 9 people have died, and 25 others—who sustained injuries—were immediately transported for medical treatment. The District Superintendent of Police and I have visited the site and spoken with the injured; their condition is currently stable. A helpline desk has been set up to provide information, and our police personnel, along with hospital staff, are ensuring that the injured receive appropriate medical care... We have also assigned a dedicated officer—at the Circle Officer (CO) rank—to oversee the situation and assist with all further necessary actions... A thorough investigation will be conducted..."
— ANI (@ANI) November 17, 2026
यात्रियों ने ड्राइवर को तेज रफ्तार पर टोका था
हादसे में घायल यात्री पंकज ने दुर्घटना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस चालक काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। यात्रियों ने उसे दो से तीन बार गाड़ी धीमी चलाने के लिए कहा था, लेकिन इसके बावजूद बस की रफ्तार कम नहीं हुई। पंकज के मुताबिक, उन्होंने भी चालक को धीरे चलाने के लिए कहा था। इसके बाद वह सो गए और उन्हें पता नहीं चला कि आगे क्या हुआ। यात्री के इस बयान के बाद हादसे के कारणों को लेकर जांच महत्वपूर्ण हो गई है।
#WATCH | Tehri Garhwal, Uttarakhand: An injured person in the accident, Pankaj, says, "The driver was driving at a high speed. I had even asked the driver to slow down. I took a nap, and then I don't know what happened... The passengers asked him to slow down twice or thrice, but he was driving at full speed..."
— ANI (@ANI) November 17, 2026
मुश्किल रास्ते से निकाले गए घायल यात्री
एसडीआरएफ की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बस से 26 घायल यात्रियों को बाहर निकाला। दुर्गम पहाड़ी रास्ते के कारण बचावकर्मियों को घायलों को स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक पहुंचाना पड़ा। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बस से मृतकों के शव भी बरामद किए गए और उन्हें सड़क तक पहुंचाकर अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
#WATCH | Tehri Garhwal, Uttarakhand: A bus fell into a ravine about 100 meters below a bridge near Gular Bazar. Upon receiving the information, teams from SDRF posts Byasi and Dhalwala immediately rushed to the spot and initiated rescue operations. Tehri District Magistrate Nitika Khandelwal and SSP Shweta Choubey have departed for the site.
According to preliminary reports, about 30–35 people were on board the bus, out of whom approximately 20 injured individuals have been rescued. The injured are being rushed to the hospital via ambulances. Four people have lost their lives in the incident. The rescue operation is currently underway.
(Source: Police)
— ANI (@ANI) November 17, 2026
Add GTC Bharat on Google