नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में एक बार फिर समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ईरान की नौसेना ने दावा किया है कि प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाला एक तेल टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग (Naval Mine) से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई और जहाज को रोकना पड़ा।
इस घटना के बाद ईरानी नौसेना ने अन्य टैंकरों और व्यावसायिक जहाजों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी है। ईरान ने कहा है कि उसके समुद्री यातायात नियंत्रण केंद्र की चेतावनियों की अनदेखी करने वाले जहाजों को भी इसी तरह के खतरे का सामना करना पड़ सकता है।
ट्रैकिंग सिस्टम बंद करके प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचा था टैंकर
ईरानी नौसेना के शनिवार, 14 नवंबर को जारी बयान के मुताबिक, टैंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में स्थित प्रतिबंधित और असुरक्षित क्षेत्र में प्रवेश किया था। आरोप है कि जहाज ने अपनी ट्रैकिंग और पहचान प्रणाली बंद कर रखी थी। ईरान का दावा है कि पहले से चेतावनी दिए जाने के बावजूद जहाज ने निर्धारित सुरक्षित मार्ग का इस्तेमाल नहीं किया। इसी दौरान वह समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया। विस्फोट के बाद जहाज में आग लग गई और उसका संचालन बाधित हो गया।
Iran's Revolutionary Guards Navy said in a statement on Friday that two oil tankers exploded and caught fire after striking naval mines in the southern Strait of Hormuz while attempting to cross without authorization.
The Guards said the vessels had switched off their radar and navigation systems to travel undetected through a route prohibited by Iranian authorities. One of the vessels was a supertanker, whose flames lit up the southern shores of the strait, according to the statement.
The IRGC Navy warned shipowners and shipping companies that vessels attempting to cross the strait without coordinating with its naval traffic control center and complying with Iranian regulations would face similar consequences.
— Iran International English (@IranIntl_En) November 13, 2026
ईरान की नौसेना ने दूसरे जहाजों को भी चेताया
इस घटना के बाद ईरानी नौसेना ने टैंकर संचालकों और जहाज मालिकों को चेतावनी दी है कि वे प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने से बचें। ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को उसके सैन्य अधिकारियों के निर्देशों और निर्धारित समुद्री मार्गों का पालन करना चाहिए। इससे पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने भी दावा किया था कि दक्षिणी होर्मुज क्षेत्र में दो तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गए थे।
होर्मुज जलडमरूमध्य क्यों है इतना महत्वपूर्ण?
होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। दुनिया के तेल और गैस व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल होने वाले लगभग पांचवें हिस्से के तेल की आपूर्ति इस समुद्री मार्ग से होती है। ऐसे में यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक व्यापार पर असर पड़ सकता है।
संयुक्त राष्ट्र ने भी जताई समुद्री सुरक्षा पर चिंता
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, फरवरी 2026 में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से 11 नवंबर तक होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आसपास कम से कम 25 नाविकों की मौत हो चुकी है।
संयुक्त राष्ट्र ने व्यावसायिक जहाजों पर हमले रोकने और समुद्री मार्गों पर सुरक्षित आवाजाही बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया है। फिलहाल टैंकर की पहचान, उसके चालक दल की स्थिति और नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान की ओर से बताए गए समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
Add GTC Bharat on Google